फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर किया सड़क जाम

Sun, 05 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शाहगंज में सड़क जाम करते लोग।
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिनुद्दीन बाजार के पास डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आक्रोशित परिवार के लोगों ने जेसीज चौराहे के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।आजमगढ़ के फूलपुर थाने के खैरूद्दीनपुर निवासी राज कुमार मौर्या (20) अपने बड़े भाई शिव कुमार (25) को साथ लेकर दवा लेने के लिए अपने घर से सूरापुर जा रहे था।

सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के सामने सुरापुर की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को शाहगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने जेसीज चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के सिपाहियों ने पैसा लेकर डीसीएम चालक को छोड़ दिया। मांग किया कि चालक को गिरफ्तार किया जाए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एसडीएम रमाकांत वर्मा, कोतवाल शिवाकान्त यादव, थानाध्यक्ष सरपतहा विश्वजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें