फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहासा गांव में घर से लाखों की चोरी 

Mon, 23 Jan 2017 01:30 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के सोहांसा गांव में चोरी के बाद खेत में बिखरा समान और जुटी भीड़।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहासा गांव में शनिवार की रात एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत ढाई लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रविवार को घर में बेटी की विदाई थी। बेटी के जेवरात भी चोर उठा ले गए। इस नाते बेटी की विदाई नहीं हो सकी। मुॅगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहासा गांव निवासी  अमृतलाल पटेल रात में घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर एक कमरे में थे।

बाकी कमरों का ताला बंद था। रात में चोरों ने पहले घर के पीछे सेंध लगाने का प्रयास किया। कामयाब नहीं हुए तो चोर पीछे से छत पर चढ़े और छत के रास्ते आंगन में उतर गए। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अटैची और बाक्स उठा ले गए। घर के मुखिया अमृत लाल पटेल जो पैर से विकलांग है। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा था और अंदर रखा बाक्स और अटैची गायब थी। लोगों ने शोर मचाया।

गांव के लोग जुट गए। अमृतलाल ने बताया कि अटैची , बाक्स और बैग में 25 हजार नकद थे और दो लाख से अधिक के जेवरात थे। अटैची में बेटी पिंकी के भी जेवरात रखे गए थे जिसकी रविवार को सुबह बिदाई थी। जेवरात चोरी होने के कारण उसकी विदाई कैंसिल कर दी गई। सूचना के पांच घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें