फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट डालने पर केस 

Tue, 17 Jan 2017 01:40 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर एसपी को पत्रक सौंपने पहुंचे सपा छात्र सभा के छात्र।
विज्ञापन
फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट डालने और उसके माध्यम से लोगों की भावनाओं को भड़काने के आरोप नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रर्वाई समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह की तहरीर पर की है।
विज्ञापन


इसके पहले अतुल सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन की पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया, यूपी में शोक की लहर।

समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में  कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें पत्रक सौंपा। एसपी को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि खुद को योगी सेना का सदस्य बताने वाला निर्मल बरनवाल नामक युवक अपने फेसबुक वाल पर पिछले कई दिनों से अमर्यादित, अपमानजनक और सांप्रदायिक भावनाएं
विज्ञापन


भड़काने वाली पोस्ट डाल रहा है। अभी 12 जनवरी को 10:32 बजे उसने मुलायम सिंह के निधन की पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया, यूपी में शोक की लहर। इस पोस्ट को 70 लोगों ने साझा भी किया। इसके अलावा मीडिया और एक वर्ग के खिलाफ भी

अलग अलग तारीख में कई पोस्ट उसने डाल रखा है। सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को दिए गए पत्रक में चेतावनी दी कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो समाज विरोधी लोगों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

पत्रक सौंपने वालों में विनय यादव, प्रीतम, मिंटू, संजय सोनकर, युवराज यादव, मोनू यदुवंशी, कौशल यादव, विक्रम सिंह, अनिल यादव आबुजर जैदी आदि शामिल थे। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने अतुल सिंह की तहरीर पर खेतासराय निवासी आरोपी युवक निर्मल बरनवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें