न्यायालय में विचाराधीन अलग -अलग थानाक्षेत्र के अलग-अलग मामलों में आदेश की अवहेलना करते हुए सम्मन तामिला के बावजूद आदेश की अवहेलना करते हुए गवाही के लिए उपस्थित नहीं होने पर गुरुवार को स्पेशल जज (ईसी एक्ट) बंशबहादुर यादव ने चिकित्सक सहित नौ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मामले के अनुसार न्यायालय में विचाराधीन कोतवाली थाना क्षेत्र के हत्या का मामला राज्य बनाम नूरमोहम्मद में चिकित्सक सीबीएन त्रिपाठी व कांस्टेबुल परशुराम सिंह, लाईन बाजार थाना क्षेत्र के एनडीपीएस का मामला राज्य बनाम शशिकांत में दरोगा अनिल कुमार सिंह व कांस्टेबुल रामनगीना,
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एनडीपीएस का मामला राज्य बनाम अखिलेश ने दरोगा मनोज कुमार पांडेय व सिपाही धीरेंद्र कुमार शुक्ल, जफराबाद थाना क्षेत्र के एनडीपीएस का मामला राज्य बनाम कुल्फा में दरोगा अमर सिंह व कास्ंटेबुल केदार यादव और जलालपुर थाना क्षेत्र के मिलावट का मामला राज्य बनाम प्रमोद में दरोगा केके सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया हैं।