फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सुसाइड नोट में जवान ने खुद को घरवालों का गुनहगार बताया है।
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज छात्रावास स्थित अपने आवास पर शनिवार को दिन में पौने तीन बजे भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह परिवर्तन ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के पीछे लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी अनिल सिंह परिवर्तन पेशे से अध्यापक थे। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जदगीशपुर क्रासिंग के निकट स्थित टीडी कालेज के छात्रावास में अपने परिवार के साथ रहते थे।

शनिवार की शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपने कमरे में रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली उनके माथे पर लगी। घर में मौजूद पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। आनन फानन में उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 इस घटना में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि आत्महत्या करने वाला कनपटी पर गोली मारता है लेकिन अनिल परिवर्तन की ललाट पर गोली लगी है। ऐसे में सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना की खबर लगते ही उनके परिवार के लोगों के अलावा, सांसद केपी सिंह,  केराकत के विधायक गुलाबचंद्र सरोज, पूर्व सांसद धनंजय सिंह,

 शिक्षक  नेता संतोष कुमार सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह समेत  तमाम लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अस्पताल से ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें