फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में मिली महिला की लोकेशन 

Thu, 02 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर के एक गांव निवासी महिला के अपहरण के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। महिला का लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई है। 
विज्ञापन


महिला की पुत्री ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को छह लोगों ने 29 मार्च की शाम  बाजार से लौटते समय जबरन गाड़ी में बैठा लिया और लेकर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

जहां कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत इस मामले में मछलीशहर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस कोर्ट के निर्देश पर इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


महिला का बुधवार को लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिलने के बाद उसे बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। उधर महिला का पूरा परिवार परेशान है। उसकी बेटी पुलिस अफसरों से मिलकर रोज गुहार लगा रही है। वह बुधवार को भी एसपी देहात से मिली और बरामद करने की मांग की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें