फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर दो गांवों के लोग भिड़े

Tue, 23 Jun 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो गांवों के लोग भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हुए हमले और पथराव में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखकर तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतहड़ा व समसपुर गांव की सरहद पर सड़क है। यह सड़क किस गांव की सीमा में है इसको लेकर दोनों गांवों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लगभग सात बजे समसपुर गांव निवासी राम शकल और सतहड़ा गांव के वंशराज इसी सड़क के समीप अपनी-अपनी दीवार बना रहे थे।

 जानकारी होने पर दोनों गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

 इस दौरान दोनों गांवों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सतहड़ा गांव के वंशराज, अरबिंद, अनुपम, चंद्रकला व बीपी सिंह और समसपुर गांव निवासी रामसकल, फिरती लाल, सुभाषचंद्र व बब्लू  गंभीर रूप से घायल हो
विज्ञापन


 गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर राम शकल, फिरतीलाल व बब्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें