फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत 75 लोगों पर केस

Tue, 23 Jun 2015 12:26 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा नसीराबाद में लाखों रुपये की जालसाजी के मामले में सोमवार की देर शाम तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत 75 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 मानकों को ताक पर रखकर 50 लाख रुपये से ज्यादा का ऋण बांटा गया। कमीशनबाजी के चक्कर में किसी की खतौनी फर्जी तो किसी को बिना जमीन के ऋण दे दिया गया।

नसीराबाद कस्बा स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश रंजन की ओर से लिखाई गई एफआईआर में कहा गया है कि तत्कालीन ब्रांच मैनेजर समेत 75 लोगों ने 21 जून 2014 से 23 मई 2015 के बीच जालसाजी करके बैंक से लाखों रुपये निकाल लिए।

ये रकम फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकाली गई। शाखा प्रबंधक का कहना है कि तत्कालीन मैनेजर की मिलीभगत से मनमाने तरीके से ऋण बांटा गया।

एसओ लक्ष्मीकांत मिश्र के मुताबिक तत्कालीन ब्रांच मैनेजर के अलावा दुलारी, रामसेवक, संजय कुमार, मोहनलाल, रतीपाल, अमरपाल, रामलाल, सीताराम, माताफेर, श्यामलाल रामलखन, कुंवर बहादुर, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, रामधनी, छोटेलाल समेत 75 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें