फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पिटाई से गुस्साए, लगाया जाम 

Thu, 20 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बाइक सवारों द्वारा व्यापारी की पिटाई किए जाने के विरोध में मल्हनी बाजार में सड़क जाम करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष के बेटे की पिटाई से आक्रोशित व्यापारियों ने दूकानें बंद कर बाजार में जौनपुर खुटहन मार्ग को जाम कर दिया। तीन घंटे बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। घटना से क्षेत्र में तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मल्हनी बाजार निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदनलाल अग्रहरि के परिवार के लोग बुधवार को गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जौनपुर शहर जा रहे थे। वहां शाहू धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए मदनलाल अग्रहरि के घर की महिलाएं बाजार में घर के सामने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में बैठी थी।

गाड़ी का गेट खुला हुआ था। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी का गेट जोर से बंद कर दिया जिससे उसमें बैठी एक महिला के हाथ की अंगुली गेट में दब गई। महिला ने चिल्लाया तो पास में मौजूद बोलेरो चालक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोक लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने चालक को भी पीटना शुरू कर दिया। मदनलाल अग्रहरि का बेटा भोलू अग्रहरि बचाने के लिए दौड़ा तो बाइक सवार युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने दूकानें बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया।

करीब तीन घंटे बाद एसओ सरायख्वाजा केके मिश्र ने समझा बुझाकर लोगों को जाम समाप्त करवाया।  तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मदनलाल ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें