फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चटकीं लाठियां 38 लोग घायल

Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत का पहले चरण का चुनाव बीतते ही चुनावी रंजिश को लेकर गांव-गांव में लाठियां चटकने लगी हैं। रविवार को शाहगंज, खुटहन, खेतासराय, सरपतहा और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर
विज्ञापन


और धारदार हथियार चले। अलग अलग हुई मारपीट की इन घटनाओं में 38 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में रविवार को

 सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। एक पक्ष से पूर्व प्रधान मेवालाल यादव, पुट्टीलाल यादव, जयसिंह यादव,  रिंकू, संतोष, मुकेष, पूनम, विजय बहादुर, शैलेंद्र, जयप्रकाश. सर्वेश, मनमोहन यादव
विज्ञापन


और दूसरे पक्ष से दूसरे पक्ष से रामरतन, हीरावन, सच्चिदानंद, राहुल, रोहित, विवेक, कल्पनाथ घायल हो गए। सभी को  एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया जहां 10 लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों

की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में रविवार को सुबह चुनावी रंजिश में लाठी डंडे चले जिसमें 13 लोग घायल हो गए। एक स्कार्पियो और दो बाइक भी

क्षतिग्रस्त कर दी गई। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों में एक पक्ष से डोरीलाल, साहेबलाल, लालचंद्र, राजकुमार, रायसाहब, जितेंद्र, तीर्थ, अजय, सुभाष, चंद्रकला और दूसरे पक्ष से प्रदीप, मनोज,

जंगबहादुर घायल हो गए। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में एक पक्ष से आनंद सिंह, रामजीत, वीरेंद्र दूसरे पक्ष मंतोष, अकरम और नरेंद्र घायल हो गए। सभी का उपचार पीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें