फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, भर्ती

Mon, 10 Apr 2017 12:51 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल भर्ती भाजपा नेता से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ पर रविवार को दो बाईक पर पांच बदमाशों ने नगर पालिका शाहगंज के ठेकेदार और भाजपा नेता पर हमला कर उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि बदमाशों ने उनके गले से चेन भी छिन लिया। पुलिस तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नगरपालिका शाहगंज के ठीकेदार बेचन सिंह अपने छोटे पुत्र गौरव सिंह के साथ शाहगंज के लिए बाइक से निकले। आरोप है कि अरसिया मोड़ पर जब वह रामसूरत की दूकान पर बैठे तभी दो बाइक से  पांच लोग आए और उनपर हमला बोल दिया और उनके बेटे की सोने की चेन छिन लिया। बदमाशों ने उनकी रिवाल्वर छीनकर फायर किया लेकिन गोली मिस कर गई। इसी बीच वह मौका पाकर वह दूकानदार के घर मे भाग गए। शोर करने पर बदमाश अरसिया की तरफ  निकल गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार और उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में भर्ती कराया। उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन न करने के विरोध मे यह हमला करवाया गया है। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट जैसा कोई मामला सामने नही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें