फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर पथराव, फायरिंग

Fri, 26 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को ठेकेदारों के दो गुटों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन


 इसमें एक ठेकेदार का भांजा गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन उसके साथी उसे लेकर इलाहाबाद चले गए।

सूचना पर एसपी भारत सिंह यादव, एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उधर फायरिंग कर भाग रहे पांच ठेकेदारों को गौराबादशाहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से पिस्टल, हाकी और डंडा बरामद हुआ। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए कई ठेकेदार काम कर रहे हैं। शुक्रवार को एक ठेकेदार की ट्रक बालू लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचा तो कुछ स्थानीय ठेकेदारों ने उसे गिराने से मना कर दिया।

बालू लेकर ट्रक वापस चला गया। इस बात की जानकारी ठेकेदार को हुई तो वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ फार्चुनर कार से सिद्दीकपुर स्थित निर्माण स्थल पर पहुंच गया। ट्रक से बालू गिराने से रोकने वाले ठेकेदार के

कर्मचारियों से उसने बालू न गिराने देने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने लगे। कार से आए सभी युवक भाग कर कार में सवार हो गए।

वे कार के अंदर से ही फायरिंग शुरू दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान वहां मौजूद रमाकांत यादव (24) को गोली लग गई।

गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और कार सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चेकिंग शुरू हो गई। इस दौरान भाग रहे कार सवार बदमाशों को गौराबादशाहपुर के पास पुलिस ने दबोच लिया।

 उन्हें नगर कोतवाली लाकर सीओ सिटी अभिषेक सिंह और इंस्पेक्टर सीबी सिंह पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक लाइसेंसी पिस्टल, हाकी डंडा, राड गाड़ी से बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक वाराणसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें