फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा 

Tue, 10 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव की नहर पुलिया के पास सोमवार की शाम दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी को तमंचे से आतंकित कर एक किलो चांदी और 12 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिया।
विज्ञापन


लूट के बाद भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया तो उनपर फायरिंग झोंक दी। इससे एक युवक घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार निवासी सुभाष सोनी और उनके भतीजे ज्ञान सोनी की बाजार में अलग-अलग ज्वेलरी की दूकान हैं।

सोमवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है। दोनों बाइक से जौनपुर गए थे और वहां सराफा मंडी से खरीददारी कर लौट रहे थे। धम्मौर गांव में नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने डिक्की तोड़ दी लेकिन उसमें कुछ नहीं था। सुभाष के पास से एक किलो चांदी और ज्ञान के पास से 12 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। लूटकर बदमाश कलापुर की ओर भागने लगे।

उसी दौरान बाइक से मौके पर पहुंचे बर्रैया काजी निवासी राकेश कुमार शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर लिया। ग्रामीण भी पीछे हो लिए। पहलमापुर के पास बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पीछे आ रहे लोगों पर फायर कर दिया।

राकेश के पैर में गोली लग गई।  लोग वहीं रुक गए और बदमाश फारर हो गए। राकेश को सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोप है कि लोगों ने थाने के सीयूजी नंबर पर काफी देर तक फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें