फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा समेत दो पर केस दर्ज 

Fri, 24 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जिला जेल में फिर बवाल
विज्ञापन
 जिला जेल जौनपुर में बंद आगरा के चर्चित बदमाश सुरेंद्र सिंह उर्फ धारा ने नैनी सेंट्रल जेल के बंदी मुफ्तीगंज के ब्लाक प्रमुख विनय सिंह को फोन कर दो बदमाशों को बुलाया था। मुलाकात के दौरान जेल में ही बंदीरक्षक हरिश्चंद्र राम की हत्या की योजना तैयार की गई। इसके लिए बदमाशों को दो लाख रुपये देने की बात धारा ने कही थी।
विज्ञापन


अगर बंदीरक्षक ड्यूटी पर होता तो पिछले सप्ताह उसकी हत्या कर दी गई होती। एसटीएफ के इंस्पेक्टर विपिन राय ने जेल से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने के आरोप में सुरेंद्र सिंह धारा और विजेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ गुरुवार को लाइन बाजार थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।जिला कारागार जौनपुर में छह माह से सुरेंद्र सिंह धारा बंद है।

उसके मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास बंदीरक्षक हरिश्चंद्र राम करता था। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जौनपुर जेल से मोबाइल से धारा ने नैनी जेल में बंद मुफ्तीगंज के ब्लाक प्रमुख विनय सिंह को फोन किया। विनय सिंह ने बृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ प्रिंस को न सिर्फ फोन किया बल्कि विजेंद्र सिंह का नंबर भी धारा को दिया।
विज्ञापन


धारा ने विजेंद्र को फोन कर जेल में बुलवाया जहां मुलाकात के दौरान बंदीरक्षक की हत्या की प्लानिंग हुई। इधर एक सप्ताह से बंदी रक्षक को मारने के लिए विजेंद्र सिंह अपने साथी सुशील सिंह के साथ लगा हुआ था। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। यह संयोग ही था कि बुधवार को छावनी क्षेत्र वाराणसी में एसटीएफ के हत्थे दोनों बदमाश चढ़ गए।

जेल प्रशासन को भी जब इस बात की जानकारी मिली तो सुरेंद्र सिंह धारा की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास से मोबाइल नहीं बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने उसे तनहाई में डाल दिया है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि बैरकों की तलाशी ली गई है लेकिन मोबाइल नहीं बरामद हुआ। उधर, एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय ने बताया कि इस साजिश में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें