फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या कर, शव जलाया

Sun, 01 Nov 2015 01:10 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता रामसुचित यादव (55) की हत्या कर बदमाशों ने पवारा थाना के चिताव गांव स्थित पुलिया के नीचे फेंकने के बाद पहचान खत्म करने के लिए शव जला दिया। शनिवार की शाम शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पवारा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी एवं दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता रामसुचित यादव प्रतिदिन ट्रेन से जौनपुर कचहरी आते-जाते थे। शुक्रवार को वह ट्रेन से जंघई

 स्टेशन पर उतरे जहां उनकी पुत्री ने रात करीब आठ बजे फोन किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहे हैं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उधर परिवार वाले उनको खोजते खोजते परेशान हो गए। शनिवार की शाम चिताव गांव के पास
विज्ञापन


 एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उनके रिश्तेदार और पुत्रियां मौके पर पहुंचकर चप्पल और घड़ी से शव की शिनाख्त की। उनकी गला रेत कर हत्या कर शव को जला दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें