फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर नहीं लगाने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को वायरलेस पर किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शाहगंज जाने के दौरान एसपी ने सरायख्वाजा थाने के पूर्वांचल पुलिस चौकी पर बैरियर नहीं होने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने का फरमान वायरलेस पर सुनाया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी थानों और पुलिस चौकी के सामने बैरियर होना चाहिए। जहां सुविधा नहीं है वहां ड्रम रखकर बैरियर लगाया जाए। चौकी इंचार्ज के निलंबन का आदेश प्रसारित होते ही जिले के सभी थानों और पुलिस चौकी प्रभारियों की बेचैनी बढ़ गई। आनन फानन में कई स्थानों पर बैरियर लगने शुरू हो गए। वहीं ड्रम रखकर कई स्थानों पर बैरियर बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। वैसे अधिकारिक रूप से आदेश निलंबन का निर्गत नहीं हो सका है। एसपी ने शाम को चौकी इंचार्ज को कैंप कार्यालय तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें