फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल का ताला तोड़ कर आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के भदेवरा गांव में मुख्य दरवाजे के चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने एक लाख रुपए नगदी और करीब सात लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना परिजनों आनन-फानन में परिवार के लोग दिल्ली से भदेवरा पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। भदेवरा गांव निवासी रमाकांत चौबे के परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। दो दिन पूर्व रमाकांत चौबे अपनी पत्नी मालती देवी का इलाज कराने दिल्ली चले गए था। घर खाली में घुसे चोर नकदी और गहने समेट ले गए। मंगलवार को गांव के बीरबल राजभर घर के पास लगे बिजली के मोटर को चालू करने गए तो देखा कि चैनल खुला हुआ है। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फोन से रमाकांत चौबे को चोरी की सूचना दी। दिल्ली से बुधवार को पहुंचे रमाकांत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रमाकांत ने बताया कि चोर एक लाख रुपये नगदी के अलावा तीन गोदरेज की आलमारियों, एक सूटकेश और बॉक्स तोड़ कर उनमें रखी तीन सोने की चैन, दो कंगन, मांगटीका और हार समेत करीब सात लाख के जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें