बदलापुर। कस्बे के जौनपुर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णनगर के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाश पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। लखनऊ निवासी मिंटू सिंह पत्नी रमेश सिंह अपने मायके सरोखनपुर निवासी अपने पिता हरिकेश सिंह के घर आयी हुई है। शाम को पैदल ही बदलापुर कस्बे से आ रही थी। इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की दो तोले की चेन छीनकर भाग गए। भुक्तभोगी महिला के अनुसार चेन की कीमत 70 हजार रुपये है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी स्थान पर 23 मार्च को खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी निवासिनी सावित्री सिंह की इसी अंदाज में स्नेचरों ने चेन छीनकर भाग गए थे।