चौरी। एक माह पहले लक्षापुर में दो मासूम बच्चे और पिता का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने का मामला पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंच चुका है । मुकदमे के लिए तीन सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वाराणसी के जंसा बाजार निवासी रवि गुप्ता और उसके दो मासूम बच्चे शिवान्या और शिवांगी का शव चार मार्च को लक्षापुर रेलवे ट्रैक पर मिला था । बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व लक्षापुर में मृतक और उसके ससुराल वालों के बीच काफी विवाद हुआ था। घटना के बाद से ही मृतक का पिता राधेश्याम गुप्ता मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ।