फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी/गौराबादशाहपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर गांव के पास बुधवार की शाम बाइक की चपेट में आने से साइकल सवार किशोर की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। उधर, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव के पास बाइक और साइकल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर गांव के घुनाकापूरा निवासी प्रमोद का बेटा दीपेश (15) बुधवार की शाम बरामनपुर बाजार से आटा लेकर साइकल से घर लौट रहा था। शाम को करीब सात बजे वह बरामनपुर सिंधौरा मार्ग पर अपने गांव में ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। बाइक पर घुनाकापूरा के ही तीन युवक सवार थे। साइकल सवार दीपेश कुमार भारती और बाइक सवार शनि (19) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। उपचार के दौरान दीपेश की मौत हो गई। जबकि शनि का इलाज चल रहा है। दीपेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। वह जनता इंटर कालेज रतनूपुर में कक्षा (9) का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से पिता प्रमोद, माता इंदू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन रेशमी, ज्योति और चांदनी की चीख से लोगों की आंखें डबडबा जा रही हैं। उधर, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। भुइली गांव निवासी नंदन प्रजापति (25) अपने साथी श्याम बहादुर प्रजापति (24) निवासी फैजाबाद के साथ बाइक से गौराबादशाहपुर से भुइली की तरफ जा रहे थे। वे सरसौड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से पिलखिनी महाविद्यालय से साइकल से घर जा रही सरसौड़ा निवासी साधना (21) की टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए। तीनों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें