मड़ियाहूं। नगर की पटरियों व नालियों पर किए गए अतिक्रमण पर शुक्रवार को नगर पंचायत ने हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर के प्रमुख चौराहों समेत पूरे नगर में दुकानदारों ने नालियों व पटरियों पर अतिक्रमण कर रखा था। पटरियों पर ठेले खोमचे वालों ने स्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया गया। जिसके वजह से नगर पूरे दिन जाम की चपेट में रहता है। नगर पंचायत द्वारा बार बार अतिक्रमण हटाने से अपील किया गया था कि वे लोग पटरी व नाली को छोड़कर ही अपनी दुकानें लगाएं।
परन्तु अतिक्रमणकारियों के ऊपर कोई प्रभाव न पड़ता देख नगर पंचायत ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाली व पटरी पर जो भी अतिक्रमण मिला उसे बुलडोजर से गिरा दिया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान ईओ संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्र व पुलिस बल मौजूद रहा।
उधर, बदलापुर तहसील व नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार की शाम कस्बे में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए अभियान चलाया। पहले चरण में प्राइवेट वाहन स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाया। मौके से पांच वाहन पकड़कर थाने ले गए। साथ ही चेताया कि अब चौक के चारों मार्गों पर से प्राइवेट वाहन स्टैंड पांच सौ मीटर दूर जाएंगे। नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह व अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।