फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन गिरने से गृहस्थी राख, दो बैल मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पावर हाउस मंझनपुर से जुड़े पतेरिया मजरा निजामपुर नौगीरा में गुरुवार की रात घर के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से घर में आग लग गई। घटना में दो बैल मर गए और गृहस्थी का सारा समान राख हो गया। आग बुझाने में गृहस्वामी का एक रिश्तेदार भी झुलस गया है।
विज्ञापन


पतेरिया गांव निवासी गया प्रसाद किसानी करता है। गया प्रसाद के घर के सामने छप्पर पड़ा था। इसी छप्पर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे घर में आग लग गई। घटना  की जानकारी होने पर परिजन जान बचाकर बाहर भागे। आपूर्ति बंद कराने के लिए ग्रामीण जेई को फोन कर रहे थे लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। नतीजतन घर की सारी गृहस्थी जल गई। छप्पर के नीचे बंधे दो बैल भी मर गए। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी का रिश्तेदार राजकुमार झुलस गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी हलका लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें