फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को मारपीट कर बदमाशों ने लूटे लाखों के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने धावा बोलकर परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं लाखों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है। उक्त गांव निवासिनि सुशीला शर्मा का आरोप है की रात में लगभग बारह बजे परिजन सो रहे थे ,तभी छह की संख्या में बदमाश घर में घुस आये। नींद खुलने पर जब विरोध किया गया तब बदमाश महिलाओं को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिए। वहीं आलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण सोने का चार हार, चार नथिया,सोलह सोने की चूड़ी, चार मांग टीका, चार करधनी, चार पैजनी, पांच सोने की चेन,पांच अंगूठी तथा पांच झुमका लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस रात में महज औपचारिकता पूरी कर वापस लौट आई। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि लूट हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें