फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के चक्कर में गवाए 65 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जालसाजों ने वोडाफोन कंपनी द्वारा ढाई लाख रुपये का गिफ्ट ऑफर देने का झांसा देकर युवक के बैंक खाते से 65650 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित युवक ने मछलीशहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी अजय कुमार बिंद के मोबाइल फोन पर काल कर जालसाज ने खुद को वोडाफोन कंपनी का अधिकारी बताते हुए कंपनी द्वारा ढाई लाख रुपये का इनाम जीतने की बात कही। अजय ने जालसाज की बातों पर भरोसा कर लिया। फोन करने वाले जालसाज ने इलाहाबाद बैंक और बैक आफ बड़ौदा का अपना खाता नंबर देते हुए अकाउंट में टैक्स के तौर पर पैसा डालने को कहा।उसकी बातों में आकर अजय ने 14 मार्च को 22500 तथा 16मार्च को 35850 रुपये इलाहाबाद बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इससे पहले जालसाज ने बैक आफ बड़ौदा के खाते में 7300 रुपया ट्रांसफर करवाया था। इसप्रकार कुल 65650 रुपये ऐंठने के बाद जालसाज ने इनाम की राशि भेजने के बारे में पूछने पर आनाकानी करनी शुरू कर दी। शनिवार को दोपहर बाद जब युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने युवक द्वारा जिस खाते में पैसा जमा किया गया था उस खाते की जानकारी प्राप्त की तो उसमें 40 हजार रुपये बैलेंस था । खाते को इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा ब्लाक करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें