मीरगंज। बंधवाबाजार मे शनिवार की देर शाम घर के बरामदे में चार्ज में लगा मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे युवक को युवती ने दौड़ा लिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने भी दौड़ाया तो चोर मोबाइल फेंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान एक गली में गिरे मोबाइल को बरामद कर युवती को सौंप दिया।
बंधवाबाजार निवासी राम चंद्र जायसवाल की पुत्री नेहा जायसवाल शनिवार की देर शाम मोबाइल फोन को चार्जर में लगाकर काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक उनका मोबाइल चुराकर भागने लगा। तब तक नेहा की नजर उस पर पड़ गई। उसने शोर मचाते युवक को दौड़ा लिया। वह गली से भागे हुए अंधेरे में मोबाइल को गिरा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन को बरामद कर लिया।