फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत करना पड़ा महंगा, अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में दो भाईयों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एक भाई को पुलिस से शिकायत करना महंगा पड़ गया। दूसरे भाई ने रात में सोने के दौरान छप्पर में आग लगाकर जलाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास कर परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दाऊदपुर गांव के देवी बिन्द एक आंख का विकलांग है। बीते सोमवार की रात में सगे भाई हरीराम से किसी बात को लेकर उसकी मारपीट हो गई। देवी का आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल छीन लिया गया। उसने थाने पर तहरीर दिया। लेकिन मंगलवार शाम तक पुलिस नही पहुंची। पुलिस में शिकायत से बौखलाए पीड़ित के बड़े भाई ने धमकी दिया कि पूरे परिवार को जिंदा जला देंगे। मंगलवार की रात अपने घर के सामने देवी बिंद सो रहा था जबकी उसकी पत्नी सुनीता एवं बच्चे मड़हे मे सोएं थे। रात ग्यारह बजे आरोपी ने मड़हे में आग लगा दिया और देवी बिंद की पिटाई कर दी। मड़हे में सो रहे पत्नी बच्चों के चीख पुकार से गांव वाले किसी तरह से परिवार को बाहर निकाले। उसके बाद आग बुझाई गई। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार को खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं बचीं। पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद बताकर लीपापोती में जुटी है। पीड़ित बुधवार को एसपी आफिस चक्कर लगाकर लौट गया। उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें