फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने छापामार देशी व बीयर दुुकानों पर ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद तहसीलदार तपन नारायण मिश्रा ने आबकारी निरीक्षक के साथ बुधवार को क्षेत्र की बीयर, देसी व विदेशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। दो दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार तपन नारायण मिश्रा ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के की दुुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने दुकानों की चौहददी, स्टॉक लाइसेंस सहित अभिलेखों की जांच की। टीम ने सबसे पहले सुमेरगंज स्थित राकेश जायसवाल की देसी शराब की दुकान की जांच की। यहां पर अनियमितता पाए जाने पर पांच हजार रूपये तथा सुमेरगंज के ही पश्चिम स्थित संतोष कुमार यादव की बीयर की दुकान में अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना ठोंका।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में समय से पूर्व या निर्धारित समय के बाद दुकान खुली नहीं मिलनी चाहिए। दुकान के सामने कोई भी शराब का सेवन न करें, शराब पीकर दुकान के आसपास किसी प्रकार का बवाल होने पर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें