फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओं को कुम्भ मेले तक पहुंचाने में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की पुलिस वाले मदद करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने कोतवाली परिसर में जवानों ,से कहा कि वे लोगों को कुंभ जाने में सहयोग करें। बीएसएफ के कमांडर, सीओ सदर आदि अधिकारियों के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर भी विचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक पहुंचाने के लिए निष्ठा के साथ सहयोग करें। ध्यान रहे कि दूरदराज से आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। वे बेखौफ अपनी मंजिल की ओर बढ़ें। श्रद्धालुओं साथ पुलिस कर्मी सद्व्यवहार करें। यह पुनीत कार्य है। सीओ मछलीशहर विजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करें। सीओ सदर विनय कुमार दिवेदी, कोतवाल मछलीशहर अनिल सिंह के अलावा पवारा, मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, सुजानगंज, सिकरारा आदि के थाना प्रभारी और एसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें