फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज में आग लगने से लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। श्री गणेशराम इंटर कालेज बटाऊबीर में गुरुवार की शाम शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष व कार्यालय में शाम चार बजे के करीब अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगीं। विद्यालय में ठहरे लोकसभा चुनाव कराने आए होमगार्ड के जवानो़ं ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य अनिल कुमार को दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, इनवर्टर, बैट्री, दो आलमारी तथा उसमें रखे कागजात, मेज, कुर्सी, पंखा, प्रयोगशाला व खेलकूद आदि के सामान जल गए। उधर शाहपुर निवासी मुसई केवट के दो रहायशी छप्पर में आग लगने से उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें