फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारे के अभाव में चार गायों के तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के दिलावरपुरगंज यादव बस्ती स्थित श्री गोपाल गौशाला में चारे के अभाव में गायों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह एक साथ चार गायें मर जाने से आक्रोशित नगरवासियों गौशाला पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनिल दुबे सहित कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारा लगाना शुरु कर दिए। सूचना पर सीडीओ गौरव वर्मा, उपजिला अधिकारी चंद्र शेखर, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत ईओ डा. संजय सरोज, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ द्वारा मांगों के माने जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने वर्तमान गौशाला समिति के महामंत्री ओमप्रकाश को बर्खास्त करने, एक नई कमेटी का गठन करने और गायों की चारे की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दिए जाने की मांग की। जिस पर सीडीओ ने कहा मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इसके पहले बुधवार को भी दो गायें मरी थी। जिस पर प्रदर्शन हुआ था। लेकिन उपजिलाधिकारी ने जो आश्वासन दिया था । उस पर अमल नहीं हुआ। इस अवसर पर विपिन दुबे, अरुण पटेल,सोनू सिंह, राजेंद्र पाल ,राहुल यादव, अनिल गुप्ता व अनिल निगम आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें