फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ट्रक चालक व खसाली समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पवारा थाने के पास बेकाबू ट्रक खाई में पलट गया जिससे चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। जबकि शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास पिकअप पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ की ओर से खाली ट्रक सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें ट्रक चालक मो. हारुन (40) पुत्र मो. हलीम निवासी जयविजय थाना मुंडरिया जनपद बस्ती व खलासी युवराज सिंह (31) पुत्र शिवप्रसाद सिंह निवासी माधौपुर थाना मलवा खागा जिला फतेहपुर गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक व खलासी को ट्रक से निकालकर राजककीय चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रयागराज के धूमनगंज निवासी पिकअप चालक राजेश सिंह पिकअप से फल वाली टोकरी लादकर बादशाहपुर से मछलीशहर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पवारा थाने के पास टोल प्लाजा के पास पंहुचा ही था कि तेज रफ़्तार होने के कारण पिक अप खायी में पलट गयी। जिसमे चालक राजेश सिंह को चोट आई । उसे टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें