फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान समेत चार हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भूलनडीह गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की बुधवार की रात में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने चाचा के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। अपने गांव में मुस्लिम बस्ती के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई थी। मृतक के चाचा पूर्व प्रधान स्वामी प्रसाद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सोनी सिंह समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रुद्रभान पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ अलग अलग स्थानों से हत्यारोपी रवींद्र शर्मा को बीरीबारी से, केदार सिंह व सोनी सिंह को चंदवक बस स्टैंड से तथा लाल बहादुर सिंह को क्षेत्र के मड़ार गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें