फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हुए सड़क हादसों में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बासबारी गांव निवासी 27 वर्षीय सचिन पुत्र अमर बहादुर खेत में मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहा था। गांव के पास वह सड़क पार कर रहा था। तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मईडीह गांव निवासी अमित मिश्रा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जौनपुर से अपने ऑटो रिक्शा में सवारी भरकर मडिय़ाहूं आ रहे थे। आटो पाली गांव में पानी टंकी के पास खड़ा कर सवारी उतार रहे थे तभी पीछे से एक ट्रक आकर आटो से टकरा गया। उसमें सवार विजय पटेल (26), अमित मिश्रा (24), हीरावती पटेल (60), फूल कुमारी (40), निवासी मुकुंदपुर घायल हो गए। कोतवाल संजीव मिश्र ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। उधर पुरानी बाजार जौनपुर निवासी शुभम गुप्ता (22) स्कूटी से मडियाहूं आ रहा था। पाली बाजार मे सामने से आ रही बाईक से टकरा कर घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। सुईथाकल प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी धीरज तिवारी (35) अपनी बहन को जनता इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छोड़कर घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे थाना मोड़ के पास सूरापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो के चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें