पूर। पकड़ी गांव में हुई डकैती की घटना में शामिल 20 हजार रुपये के इनामी डकैत को पकड़ी पुलिस ने मंगलवार की सुबह उकछी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव हमराहियों के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उकछी नहर पुलिया के पास डकैती में एक वांछित अभियुक्त किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मिथुन नट पुत्र बबन नट निवासी व थान विक्रमगंज जिला रोहतास बिहार बताया। अभियुक्त के पास से एक अदद 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बीते चार जुलाई को पकड़ी गांव में हुई डकैती में शामिल होना कबूल किया।