फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने बृजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में लेखपाल संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एक दिन का कार्य बहिष्कार कर धरना पदर्शन किया। जिसमें मऊ जनपद में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह की शुक्रवार को निर्मम हत्या किए जाने पर रोष जताया। साथ ही हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावां मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराने,मृतक आश्रित को पेंशन व नौकरी देने एंव इच्छुक समस्त लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस देने की माग की। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। अंत में लेखपालों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस दौरान लालचंद श्रीवास्तव,जय शंकर यादव,दुर्गेश यादव,प्रमोद श्रीवास्तव,रमेश तिवारी, राधेमोहन एंव मूलचंद्र सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें