फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई मिशनरियां के सभा की पुलिस को दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। सोमवार को पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक बुला कर नागरिकों से इन ईसाई मिशनरियों के कार्यक्रमों की सूचना देते रहने की अपील की। कहा कि यदि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा तो तुरंत सूचित करें। क्षेत्र के रानीमऊ गोरारी और जमदहां गावं में ईसाई मिशनरी सक्रिय हैं। रानीमऊ की दलित बस्ती गोरारी की दलित बस्ती और जमदहां के खेत मे हर सप्ताह प्रार्थना सभा होती है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इन सभाओं में रोग से मुक्त करने के नाम पर धर्मांतरण भोलेभाले ग्रामीणों का धर्मांतरण कराया जाता है। सीओ अजय श्रीवास्तव ने कहा यदि क्रिसमस के अवसर पर किसी गांव में किसी की तरह असमान्य गतिविधियों हो तो पुलिस को अवश्य सूचना दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, ग्राम प्रधान आनन्द बरनवाल, राकेश राजभर, कोमल राजभर, असलम खान, फ़ारूक़ आजम, कपूरचंद जायसवाल, बृजेश आदि पस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें