फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की वजह कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनना बताया जा रहा है। युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उदियासन गांव निवासी सलीम पुत्र जलालुद्दीन 23 वर्ष मंगलवार की शाम को कान में मोबाइल का ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान शाम 5.45 पर औड़िहार से जौनपुर के लिए जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन का चालक लगातार हार्न बजा रहा था, लेकिन सलीम को गाने सुनने की वजह से सुनाई नहीं दिया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें