फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के भय से ग्रामीण दे रहे पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतासी बाजार व आस पास इलाकों में आए दिन हो रही चोरी की घटना से परेशान लोग रात में पहरा दे रहे हैं। यहां के लोगों को अब सुरक्षा के लिए पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है। एक महीने के भीतर इलाके में हुई 12 से अधिक चोरी की घटना में किसी एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

अब बाजार के दुकानदार और ग्रामीण रात में लाठी, डंडा, टार्च और सीटी के साथ पहरा दे रहे हैं। दुकानदारों ने चंदा लगाकर पहरे के लिए तीन चौकीदारों को भी पहरा देने की जिम्मेदारी दी है। पहरा देने के लिए दुकानदारों की भी पारी लगा दी गई है। प्रतिदिन अलग-अलग दुकानदार चौकीदारों के साथ मिलकर रातभर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें