फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कुंभी भरे तालाब में फंसे पूर्व प्रधानाचार्य को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। नगर के ऋषि तालाब पर लघुशंका करने गए एक पूर्व प्रधानाचार्य मंगलवार को जलकुंभी से भरे तालाब में फंस गए। स्थानीय लोगों के काफी प्रयास से उन्हें जल कुंभी भरे तालाब से बाहर निकाला। मंगलवार को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानान्तर्गत पकरौल गांव निवासी व क्षेत्र के जैगहां स्थित एक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर सिंह खेतासराय बाजार आये थे। दोपहर में वह खुटहन रोड पर स्थित ऋषि तालाब के पास लघुशंका के लिए गये थे। इस दौरान जलकुंभी सुखा देख वह जमीन समझ कमर भर पानी में चले गये। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग बचाव के लिए जुट गये। रस्सी के सहारे उन्हें जलकुंभी भरे तालाब से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें