फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के के घायल महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आमदपुर रेलवे क्रांसिग के पास ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कर्निया गांव निवासी राम भरत यादव अपनी पत्नी लालती देवी (45) के साथ गुरुवार को कहीं जा रहे थे। करीब दो बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों असंतुलित होकर गिर गए। जिससे लालती को गंभीर चोट आई। घटना स्थल पर ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राम भरत को भी चोट आई। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें