अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गांव के ही युवकों पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल किए जाने के गंभीर आरोप लगाए। लड़की ने मामले की शिकायत एसपी को दी।
लड़की ने बताया कि उसे पिता ने गांव के एक व्यक्ति से जनवरी माह में सरसों के तेल का टीन खरीदी था। उसके बाद 11 मार्च को गांव के सरपंच, पंच व अन्य मौजिज व्यक्तियों की पंचायत हुई और उस पंचायत में मेरे पिता पर सरसों तेल का पीपा चोरी करने का आरोप लगाया। जब उसके पिता ने पंचायत में बताया कि उन्होंने यह टीन एक व्यक्ति से खरीदा था जिसकी कीमत उसी समय अदा कर दी थी। जिस पर आरोपी के लड़के ने पंचायत के सामने उसके परिजनों को गाली-गलौज की। पंचायत में उपस्थित लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। उसके बाद आरोपी उनकी दुकान पर आया और उन्हें दोबारा से भद्दी गाली देने लगा और कहा कि वे उनका गांव में रहना दूभर कर देगा। इसके बारे में सदर थाना की एक चौकी में भी शिकायत दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिया जाए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों को तुरंत गिरफर नहीं किया गया तो वे आत्मदाह करने पर मजबूर होंगी।