फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, अधिवक्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं/शाहगंज। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव के पास बाइक से गिरकर अधिवक्ता घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी श्याम नारायण मौर्य (68) बुधवार की शाम साइकिल से बाजार जा रहे थे। वह सेउर गांव में जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी बोलेरो की चपेट में आ गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडिय़ाहूं लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के बाबू पुरवा निवासी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह बुधवार की रात शाहगंज से घर जा रहे थे। वह अपने गांव के समीप पहुंचे थे तभी असंतुलित होकर समेत गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें