फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में मामा ने चचेरी भांजी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर मामा रात में ही फरार हो गया। रविवार की सुबह पीड़ित किशोरी की मां तहरीर लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। रविवार को दोबारा पीड़िता की मां थाने पहुंची तो उसे सोमवार को आने की बात कहकर लौटा दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव में एक अल्पसंख्यक परिवार में पांच भाई है। बड़े भाई की पुत्री गांव से थोड़ी दूर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। आरोप है कि बीते शुक्रवार 14 जून को उनके छोटे भाई का साला देर शाम घर पर आया। देर रात परिजनों के साथ खाना खाकर बरामदे में सो गया। वहीं बगल में किशोरी भी थोड़ी दूर पर सो रहीं थीं। करीब रात बारह बजे बगल में सो रही दस वर्षीय चचेरी भांजी का मुंह व हाथ पांव चारपाई से बांध कर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने मुंह पर बंधा गमछा हटाकर चिल्लाना शुरू किया तो परिवार के लोग पहुंचे आरोपी मामा दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। परिजन शनिवार की सुबह थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे फोन करके थाने पर समझौते के बहाने से बुलाया। रविवार को भी पीड़ित किशोरी की की मां थाने पर पहुंची जहां उसे फटकार लगाकर पुलिस ने सोमवार की सुबह नौ बजे आने को कहा। सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए और पीड़ित की सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश मेरे द्वारा क्राइम मिटिंग में जिले के सभी एसओ को दिया गया है। ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें