फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी छात्रा का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक मुहल्ला निवासी गायब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगने से परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटी का पता लगाने में सहयोग की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। 6 अप्रैल को घर से स्नातक की परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई थी। शाम तक घर न लौटने पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर पिता ने तहरीर देकर गुमशुदी की मुकदमा दर्ज कराया। दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक छात्रा को खोज नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें