सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के गलगलाशहीद के पास गुरुवार को निजी बस की चपेट में आने से घायल पिता की अस्पताल में मौत हो गई जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी रामजीत वर्मा (50) गुरुवार को अपने पुत्र शैलेंद्र (18) के साथ शाहगंज जा रहे थे। वह गलगला शहीद के पास मोपेड मोटरसाइकिल से पहुचे थे तभी निजी बस की चपेट में आ जाने से पिता पुत्र दोनों घायल हो गए थे। दोनों को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामजीत वर्मा की मौत हो गई।