बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक स्थानीय युवती से एकतरफा प्यार कर बैठा। रविवार कि देर रात वह युवती के गांव में मिलने के लिए पहुंच गया। युवक के गांव में पहुंचते ही किसी ने युवती के घर वालों को बता दिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को रस्सी में बांधकर पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। जांच कर रहे उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलेगी तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।