फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केराकत पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केराकत कोतवाल अनिल सिंह अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बेलाव पुल के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि 17 नवंबर को एफसीआई गोदाम शहाबुद्दीनपुर का शटर चांड़कर एक लाख 21 हजार रुपये की चोरी की थी। उनके पास से चोरी के 53120 रुपये बरामद हुए। एक ने अपना नाम श्यामलाल उर्फ कालीचरण निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर थाना सरपतहां तथा दूसरे ने लालजी नोना निवासी समसुद्दीनपुर थाना सरपतहां बताया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें