फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पूना से कमाकर घर लौट रहा युवक रास्ते में जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गया। मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज रोड पर रायपुर के पास सड़क किनारे उसे बेहोशी के हाल में पाया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी अंकित (20) पूना से घर लौट रहा था। वह इलाहाबाद स्टेशन पर किसी ट्रेन से उतरकर प्राइवेट वाहन से घर आ रहा था। जहर खुरानो ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे रायपुर के पास सड़क किनारे उतार दिया और उसके पास से सारा सामान समेटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें