फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला/सिरकोनी। सरपतहां और जलालपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के संसार पट्टी में शुक्रवार की शाम पिकप की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के बाँध गाँव निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामउदय 40 वर्ष बाइक से शाम 6 बजे किसी काम से अखंडनगर जा रहे थे। पिकप की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के सेंधीपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बीबीपुर गांव निवासी पंचम विश्वकर्मा 55 वर्ष बाइक से जौनपुर शहर से घर आ रहे थे। उक्त गॉव के पास बाबा बाजार निवासी मानिक लाल चौहान 58 वर्ष साइकिल से जा रहे थे। अचानक बाइक असंतुलित होकर साइकिल से टकरा गई। जिससे मानिक लाल व पंचम घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें