जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनबढ़ों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।
कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी को स्कूल आते-जाते समय मनबढ़ युवक छेड़खानी करते थे। एक सप्ताह पूर्व शकरमंडी पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार की देर शाम तीन युवक घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकते करने लगे। उसके शोर मचाने पर पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर उसकी मां बचाने आई तो मनबढ़ों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया और भाग गए।